पीलीभीत, जून 8 -- पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली व्यवस्था पूरी रात चरमराई रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट ने उपभोक्ताओं का सब्र तोड़ दिया है। कई क्षेत्रों में रातभर बिजली की आंख मिचौली के चलते उपभोक्ताओं ने रतजगा किया। शहर के गैस चौराहा क्षेत्र में हुए फॉल्ट के चलते आसपास के इलाकों में पूरी तरह बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थिति यह रही कि कई मोहल्लों में बिजली केवल कुछ मिनटों के अंतराल पर आती-जाती रही, जबकि कुछ जगहों पर हर आधे घंटे में आपूर्ति बाधित हुई। एक घंटे में आठ से दस बार तक ट्रिपिंग होने से लोगों की रात बेचैनी में बीती। यह भी पढ़ें- बिजली व्यवस्था चरमराई, गर्मी से लोग परेशान इसके अलावा साहूकारा, डोरीलाल, खकरा, स्टेशन रोड, लाल रोड, फीलखाना, डालचंद,...