बदायूं, मार्च 16 -- कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विद्युत विभाग से संबंधित विकास कार्यों की बैठक की गई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, मुख्य अभियंता राघवेंद्र, सीडीओ केशव कुमार, अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने निर्देश दिये हैं कि जनता की शिकायतों को सुनें और निस्तारण करें। समीक्षा बैठक में बिजली निगम ने बिजनेस प्लान पर चर्चा की गई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 की समीक्षा में स्वीकृत कार्यों की प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। जिसमें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्दे...