वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, पूर्वांचल शाखा की ओर से शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के प्रतिनिधि निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासनिक) को ज्ञापन सौंपा गया। मांगों के मुताबिक वर्तमान परिस्थितियों में बिना पर्याप्त संसाधन, सुरक्षा उपकरण एवं आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराए विद्युत व्यवस्था का संचालन कराया जा रहा है। इस वजह से वितरण ट्रांसफार्मरों के जलने एवं दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। मांग की कि ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। तकनीकी मानकों के अनुरूप आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। मांग की गई कि विद्युत कर्मचारियों एवं अवर अभियंताओं के विरुद्ध बिना समुचित जांच की जा रही दंडात्मक कार्यवाहियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी...