इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- इटावा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, लेखाधिकारी व एक ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुट गई है। उधर मुकदमा दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

मुकदमे का ब्योरा एडवोकेट अजय द्विवेदी ने न्यायालय में रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायती दी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिजली विभाग में वर्ष 2016 से लगातार की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से कई ऐसे कार्यों का भुगतान किया गया जो काम जमीन पर हुए ही नहीं हैं। कागजों में काम पूरा दर्शाकर भुगतान निकाला गया है। उन्होंने शिकायत में लिखा कि आरटीआई के माध्यम से विभाग से जुड़ी जानकारी हासिल की। उनका दावा है कि दस्तावेजों से...