मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति भारत के सदस्यों ने शुक्रवार को बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया और दोषियों को सजा नहीं दी गई तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान उज्जवल मिश्रा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जहां पहले बिजली बिल लगभग 500 रुपये आता था, वहीं अब 5000 रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- उपभोक्ताओं की बगैर सहमति लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर प्रदर्शन मिश्रा ने यह भी कहा कि 400-500 रुपए प्रतिदिन कमाने वाले श्रमिकों को भी 80,000 रुपए तक के बिल थमाए...