भदोही, अप्रैल 23 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लक्षापुर बाजार में गुरुवार को बिजली विभाग बिजलेंस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी की भनक लगते ही बिजली बिल बड़े बकाएदार एवं कटियामारों में हड़कंप मच गया। बाईपास कर बिजली का प्रयोग करते मिलने वालों के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की गई। बिजली विभाग बिजलेंस टीम लक्षापुर बाजार में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। बड़े बकाएदार घर से बाहर निकल गए। जबकि कटिया मारने वाले लोग लग्गी और सीढ़ी लेकर सीधे बिजली खंभा की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों से तार हटा लिए गए। जबकि बिलेंस टीम ने आईस्क्रीम बनाने वाले कारखाने में भी जांच की। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग की बिजलेंस टीम ने की छापेमारी, हड़कंप दो आईस्क्रीम कारखाना एवं एक बेकरी पर भी विभागीय टीम ने छापेमारी की। जबकि एक मकान में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.