बिजली विभाग पर लगाए शिकायत निस्तारण में गलत आख्या लगाने के आरोप
उरई, जून 6 -- जालौन। संवाददाता मोहल्ला शाहगंज निवासी खालिद रहमानी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उन्होंने मोहल्ले में कम बिजली आपूर्ति होने, लो वोल्टेज और मोहल्ला शाहगंज को ग्रामीण फीडर के स्थान पर नगर के फीडर से जोड़ने की मांग करते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके निस्तारण में बिजली निगम द्वारा जो आख्या प्रस्तुत की है, वह वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती। आरोप लगाया कि विभागीय आख्या में मोहल्ले के केवल करीब 20 उपभोक्ताओं द्वारा नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने का उल्लेख किया गया है, जबकि मोहल्ले में इससे कहीं अधिक संख्या में उपभोक्ता नियमित रूप से बिल का भुगतान कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.