मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर बिजली विभाग ने बकाया वसूली और बिजली चोरी पकडने के लिए शहरी व देहात क्षेत्र में अभियान चलाया है। इस अभियान में बिजली विभाग की विभिन्न टीमों के द्वारा करीब 1200 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए है। वहीं करीब 50 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।राजस्व वसूली को लेकर बिजली विभाग के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा सभी अधीक्षण अभियंताओं को शत प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश दिए। राजस्व वसूली को लेकर सभी अधिशांसी अभियंताओं के द्वारा टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है। बिजली विभाग की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए शहर के मोहल्ला खालापार, किदवईनगर, रामपुरी, प्रेमपुरी, पटेल नगर, मल्हूपुरा, जनकपुरी, शाहबुद्दीनपुर रोड, तितावी, बघरा, बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.