बलिया, अप्रैल 22 -- बलिया, संवाददाता। जिले की 36 लाख 52 हजार आबादी को भीषण गर्मी में निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजली विभाग ने कमर कस लिया है। विभाग की ओर से जिला मुख्यालय स्थित वर्कशॉप में 500 ट्रांसफार्मर मरम्मत कर स्पेयर में रखा है। लेकिन अप्रैल महीने में ही अब तक 160 ट्रांसफार्मरों के तकनीकि खराबी और जलने की शिकायत वर्कशॉप में आ चुका है। यानि औसतन प्रति दिन 10 से 12 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं या तकनीकि रूप से खराब हो रहे हैं। शुरूआती गर्मी में ही यह स्थित विभाग के निर्बाध आपूर्ति पर प्रश्न खड़ा कर रहा है।जिले में चार खंडों में स्थापित छोटे बड़े 31 हजार 312 ट्रांसफार्मरों से आमजन को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। यह भी पढ़ें- अगले माह से 24 घंटे बिजली आपूर्ति गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने लगा है, जिससे फाल्ट आना लाजम...