बिजली विभाग ने दिया समस्या समाधान का भरोसा
मथुरा, जून 27 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत एवं बिजली अधिकारियों के बीच शुक्रवार को लक्ष्मी नगर उपखंड कार्यालय में शांतिमय वार्ता हुई। इसमें विभाग ने 7 जुलाई तक विभिन्न बिजली समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी मीरा सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह परिहार, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके सनौलिया, एसडीओ लक्ष्मी नगर अजीत कुमार आदि के बीच वार्ता हुई। इसमें गोकुल बिजलीघर के ब्रह्मांड घाट फीडर में सुधार, विद्युत भार कम करने को कुछ गांव अन्य बिजलीघर से जोड़ने, दो किमी तक डबल सर्किट 11 केवी लाइन डालने पर सहमति बनी। वहीं उपभोक्ताओं से अभद्रता करने वाले अधिकारी एक सप्ताह में सार्वजनिक क्षमा मांगें, अन्यथा उनके स्थानांतरण की कार्रवाई पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.