भागलपुर, मार्च 19 -- नपं अकबरनगर के श्रीरामपुर में बुधवार को बिजली विभाग के एसडीओ रंजीत कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ता के घर-घर पहुंचकर विभिन्न उपभोक्ता से लगभग एक लाख रुपये जुर्माना वसूली किया गया। अन्य बकायेदार उपभोक्ता को सख्त हिदायत देकर जल्द से जल्द भुगतान करने की निर्देश दिया गया। एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि वर्षों से जिन उपभोक्ता के यहां बिजली विभाग का भुगतान लंबित है। वैसे उपभोक्ता को नोटिस देकर अभिलंब भुगतान करने को कहा जा रहा है। यदि अभिलंब भुगतान नहीं किया जाता है तो वैसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा एवं कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...