लखनऊ, अप्रैल 7 -- जानकीपुरम और अलीगंज क्षेत्र में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने नई सड़क खोद डाली। जांच के बाद बिना अनुमति के डामर रोड खोदने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर नगर निगम ने बिजली विभाग को काम रोकने का नोटिस जारी किया है। साथ ही, 17,83,363 रुपये का अतिरिक्त रोड कटिंग रेस्टोरेशन चार्ज जमा करने का आदेश दिया है। अधिशासी अभियंता-03 नगर निगम की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बिजली विभाग को अलीगंज वार्ड के सेक्टर-जे में मकान संख्या सी-1 से केंद्रीय भवन तक (सड़क के बाईं तरफ) 854 मीटर रोड कटिंग की अनुमति दी गई थी। निरीक्षण में पाया गया कि विभाग नियमों के विरुद्ध भारतेन्दु हरिश्चंद्र वार्ड में संगम चौराहे से गोयल चौराहे के बीच सड़क के दाईं तरफ पेवर रोड और इंटरलॉकिंग पटरी खोद रहा है। इस पर भाजपा पार्षद ने की आपत्ति जताई थी। आरोप लगाया था...