जौनपुर, मार्च 16 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया जिसके चलते नौनिहालों को पानी पीने की समस्या हो गयी। सोमवार को बच्चों ने थाली लेकर स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका छाया सिंह ने बताया कि विद्यालय में पहले सामान्य मीटर लगा था। उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाया गया। पिछले महीने तक स्मार्ट मीटर काम कर रहा था। अचानक शनिवार को बिजली का कनेजशन काट दिया गया। जब बिजली विभाग से जानकारी की गई तो पता चला कि विद्यालय में प्रीपेड मीटर लग गया है। 19 हजार के बकाए के चलते कनेक्शन काट दिया गया है। प्रधानाध्यापिका छाया सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने प्राथमिक विद्यालय को प्राइवेट शिक्षण संस्थान दर्शाया है। सोमवार को बच्चों को मध्यान भोजन करने के बाद पानी की स...