बिजली विभाग ने करोड़ों ग्राहकों दी बड़ी राहत, बिल को लेकर अचानक लिया गया फैसला वापस
लखनऊ, अगस्त 10 -- बिजली विभाग ने अपना एक फैसला वापस लेकर करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है। अगस्त में मिल रहे बिजली बिलों में फिर से उपभोक्ताओं का नाम और पता लिखा जाना शुरू हो गया है। बीते महीने उपभोक्ताओं के बिल में नाम और पता लिखा जाना अचानक बंद कर दिया गया था। इससे उपभोक्ता परेशान थे। बड़ी संख्या में लोग बिजली बिल का इस्तेमाल अपने पता के दस्तावेज के तौर पर करते रहे हैं। ऐसे में लोगों को पावर कॉरपोरेशन के फैसले की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पिछले महीने पावर कॉरपोरेशन ने अचानक बिजली बिल बनाने के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया था। इसके बाद उपभोक्ताओं के नाम और पते में कई अक्षर बीच-बीच में गायब हो गए थे। उनकी जगह पर 'एक्स' लिखा आ रहा था। इससे उन उपभोक्ताओं को दिक्कत होने लगी जो इन बिल का इस्तेमाल अपने पते के दस्तावेज के तौर पर करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.