बिजली विभाग ने कराया ट्रांसफार्मर के चबूतरे का निर्माण, दुकानदार ने तोड़ा
मेरठ, जून 10 -- कालंद चुंगी स्थित दीपक सिनेमा के पीछे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए बनाए जा रहे चबूतरे ने बुधवार को विवाद उत्पन्न कर दिया। बिजली विभाग ने चबूतरे का निर्माण कराया, जिसे दुकानदार ने तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम व दुकानदार पक्ष में इस बात को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। साथ ही मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। इस मामले में जेई ने थाने में तहरीर दी है। कालंद चुंगी पर स्थित एक जनरल स्टोर के निकट पहले से ही दो पोलों के सहारे एक ट्रांसफार्मर स्थापित है। क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार और आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ऊर्जा निगम द्वारा वहां एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.