सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- पुपरी। बिजली विभाग के नाम पर फर्जी कॉल या एसएमएस के जरिए ओटीपी, निजी जानकारी या ऐप डाउनलोड करवाकर बैंक खाते से रुपये उड़ाने का साइबर फ्रॉड की घटना बढ़ने लगी है। इसको देखते विधुत आपूर्ति प्रमंडल पुपरी के कार्यपालक अभियंता मो. नवील अंसारी ने उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया है साथ ही सावधान रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन भुगतान की सुविधा बढ़ने के साथ ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। वे लोग खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर उपभोक्ताओं को फोन करते हैं और कहते हैं कि उनका बिजली बिल बकाया है, जल्द भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। डर व जल्दबाज़ी में लोग इनके झांसे में आ जाते हैं। इतना ही नही साइबर फ्रॉड बताते है कि 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। इसके लिए बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर उपभोक्ता को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.