वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली का बिल अब महीने के अंत में मिलने वाला झटका नहीं, रोजाना निगरानी में रहने वाला खर्च बन गया है। मोबाइल पर मीटर की हर 'टिक' का हिसाब रखने की सुविधा उपभोक्ताओं को बिजली खपत समझने और फिजूल खर्च रोकने का मौका दे रही है। अलीगढ़ में करीब साढ़े सात लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल और यूनिट खपत की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऐप के जरिए उपभोक्ता अपना बिल देखने के अलावा खपत बढ़ने की वजह भी समय रहते पहचान सकते हैं। बिजली की खपत कितनी हुई, बिल अचानक क्यों बढ़ गया और घर में कौन सा उपकरण ज्यादा बिजली खींच रहा है, इन सवालों का जवाब अब मोबाइल पर मिलता है। विभाग के आधिकारिक यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप और स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जारी यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप पर लॉग-इन करते ही यह पता चल ज...