बिजली विभाग टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, 15 पकड़ें
बरेली, जून 3 -- आंवला। नगर में मंगलवार को बिजली विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 15 कनैक्शन अवैध रूप से चलते हुए पाए गए। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। तड़के सुबह नगर के कई मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस औचक छापेमारी में टीम ने कटिया डालकर और मीटर बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे 15 मामलों को पकड़ा। विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार तथा एसडीओ कामेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग कार्रवाई की। उनके साथ अवर अभियंता मनोज यादव और लाइन स्टाफ मौजूद रहा। उन मोहल्लों पर कार्रवाई हुई, जिनमें लगातार ओवरलोडिंग और चोरी की शिकायतें मिल रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.