धनबाद, फरवरी 26 -- जिले में बिजली विभाग के 400 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिली है। इन कर्मियों को पेंशन के लिए धनबाद एरिया बोर्ड में केवल लाइफ सर्टिफिकेट ही देना होगा। पूर्व में कई प्रमाण पत्र मांगे जा रहे थे। बुधवार को रामकृष्णा सिंह ने जीएम से मिलकर पेंशनरों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि जिले में पेंशन पाने के लिए एरिया बोर्ड में कार्य कर रहे कैशियर लाइफ प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो युक्त पेंशन पेपर मांग रहे हैं। किसी भी सरकारी विभाग में लाइफ प्रमाण पत्र के अलावा कुछ नहीं मांगा जाता है। यहां तक कि जेबीवीएनएल मुख्यालय में भी नहीं मांगा जा रहा। सिर्फ धनबाद में ही मांग रहे है जबकि अधिकांश लोग 70-80 वर्ष के बीच हैं। जीएम अशोक कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि लाइफ प्रमाण पत्र के अलावा कुछ देने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.