बिजली विभाग के हंसिये से बाइक सवार दो गंभीर रूप से हुए घायल
मऊ, जून 30 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली के मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर स्थित गांधी आश्रम के पास सोमवार को बिजली कर्मचारियों की बांस के डंडे में लगी टहनी काटने वाले हंसिये से बाइक सवार एक युवक के गले और दूसरे युवक के सीने में गंभीर चोंट आ गया। लहूलुहान दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए कसारा स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। स्थानीय घोसी कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बेला सुल्तानपुर निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार पुत्र बालकिशुन और 32 वर्षीय अंगद पुत्र रघुवर एक बाईक पर सवार होकर मझवारा बाजार पेट्रोल भराने के लिए गए हुए थे। मझवारा पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिलने पर दोनों युवक सेमरी जमालपुर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिये जा रहे थे। अदरी मधुबन शहीद मार्ग पर गांधी आश्रम के समीप सेमरी जमालपुर विद्युत उपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.