बिजली विभाग के शिविर में उपभोक्ताओं ने रखी समस्याएं
रांची, मई 30 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रखंड स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को विभागीय के समक्ष रखते हुए उसके निराकरण की मांग की। शिविर में कुल 99 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बिजली बिल में सुधार हेतु 70, नये बिजली पोल लगाने के 5, ट्रांसफार्मर बदलने के 1, नया बिजली कनेक्शन देने के 2, मीटर नम्बर अपडेट के 9, स्मार्ट मीटर लगाने के 6, मोबाइल पंजीकरण 6 आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन शामिल है। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद पदाधिकारियों ने उनके निष्पादन का आश्वासन दिया। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.