बिजली विभाग के मेगा कैंप आज से, तैयारियां देखी
प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। मुख्य अभियंता ने गुरुवार को विद्युत नगरीय वितरण खंड रामबाग के अंतर्गत नेता नगर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 मई से शुरू होने वाले मेगा कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं के बैठने, पेयजल तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली।मुख्य अभियंता ने उपकेंद्र पर शटडाउन देने और वापस करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, जिससे विद्युत दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त रहे।अधिशासी अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण खंड मेयोहाल प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस मेगा कैंप में उपभोक्ता गलत बिल, स्मार्ट मीटर, बिजली आपूर्ति, नए कनेक्शन समेत अन्य समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। यह भी पढ़ें- आज से लगेगा व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.