बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से मिले भाजपाई
आजमगढ़, जून 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा 'गुड्डू' के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल सिधारी हाईडिल कॉलोनी स्थित कार्यालय में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता से जिले की बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार के साथ फाल्ट होने पर तुरंत मरम्मत कराने की मांग की। मुख्य अभियंता ने उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर, मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा, बाबूराम चौहान, नगर महामंत्री नीरज सिंह, सभासद अवनीश चतुर्वेदी, अभिषेक गुप्ता, मुंशी निषाद शामिल रहे। यह भी पढ़ें- लचर बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश यह भी पढ़ें- बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.