झांसी, मई 14 -- झांसी। भीषण गर्मी में जब पारा 40 से ऊपर चढ़ रहा है तब बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा रही है। यह आम लोगों के लिए बेहद पीड़ाकारी हो रहा है। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसी समस्या को देखते हुए मुख्य अभियंता बिजली का घेराव किया था। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि 3 दिन में व्यवस्था न सुधरी तो कांग्रेंसी कार्यालय का घेराव करेंगे और यहीं आकर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन देते हुए कहा कि गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और ऐसे में पूरा झांसी शहर इस वक्त बिजली की समस्या से परेशान हो चुका है। मुन्नालाल पावर हाउस फीडर गल्ला मंडी फीडर पंचवटी फीडर पर लगातार बिजली को लेकर शिकायत पहुंच रही हैं। कार्यालय में कर्मचारी मौजूद नहीं मिल रहे हैं फ...