झांसी, मई 9 -- झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत हाइड्रिल कॉलोनी में जालौन के माधौगढ़ में बिजली विभाग में तैनात बाबू ने जहर खाकर जान दे दी। शनिवार को उसका शव घर से थोड़ी दूर पड़ा मिला। मौके से एसएसपी को संबोधित मिले सुसाइड नोट में दूसरी पत्नी के बेटे-बहू व एक अन्य को जिम्मेदार ठहराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। माताटीला कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार (55) बेटा हरिराम बिजली विभाग जालौन के माधौगढ़ में ओएस पद पर तैनात थे। उनकी पहली पत्नी संगम विहार कॉलोनी निवासी मनोरमा बीएचईएल में काम करती है और अपने बेटे के साथ रहती हैं। जबकि वह दूसरी पत्नी और उनके बच्चों के साथ रहते थे। इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मुकेश ने तैश में आकर विषाक्त गटक लिया। शनिवार दोपहर उनका शव कॉलोनी परिसर में पत्थर के बगल में पड़ा मिला। पास ही जहर की शीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.