गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को निजीकरण के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। बक्शीपुर उपखंड कार्यालय पर इकट्ठा होकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों का विरोध जताया। उनका कहना है कि निजीकरण की वजह से पूरा बिजली सिस्टम कमजोर हो रहा है और यह एक तरह से विभाग को बर्बाद करने वाली नीति है। संघर्ष समिति ने साफ तौर पर कहा कि बिजली संशोधन बिल 2025 असल में बिजली विभाग को पूरी तरह से प्राइवेट कंपनियों के हाथों में सौंपने की एक चाल है। किसानों और गरीबों पर पड़ेगा बुरा असर प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने बताया कि अगर यह बिल लागू हुआ तो इसका सीधा नुकसान आम जनता को भुगतना पड़ेगा। सबसे ज्यादा मार किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और गरीब तबके के लोगों पर पड़ेगी। आशंका है कि इससे बिजली महंगी हो सकती है। इस विरोध प्रदर्शन में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.