मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। भीटी हनुमान नगर स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष मनीष सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार, मजबूती और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 अप्रैल को कलक्ट्रेट परिसर में बिजली विभाग के तानाशाही रवैये के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग अवैध धन उगाही एवं जनता के शोषण का प्रमुख केंद्र बन गया है। बिजली बिलों में अनियमितता, पारदर्शिता की कमी और उपभोक्ताओं की समस्याओं का...