वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। बिजली विभाग के जेई भाजपा के पार्षदों को भी गैर जिम्मेदाराना जवाब दे रहे हैं। इसका उदाहरण शनिवार को दिखा। कालभैरव वार्ड के पार्षद संजय गुजराती ने 10 दिनों से ठठेरी बाजार-चौखंभा की गली में बिखरे केबल से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को ही दिक्कतों की शिकायत की तो टाउनहाल उपकेन्द्र के जेई मनीष कुमार ने जवाब दिया-'केबल किनारे है, एक-दो दिन में खंभों पर टांग दिया जाएगा।' इस जवाब पर पार्षद ने नाराजगी जताई। मछोदरी डिविजन में 'यूईडीडी-3 जनप्रतिनिधि' के नाम ग्रुप बना है। शनिवार को पार्षद संजय गुजराती ने दोपहर साढ़े 12 बजे उस ग्रुप पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए केबल से हो रही दिक्कतों का जिक्र किया। बताया कि अधिमास के नाते इस गली में श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ गया है। कई श्रद्धालु और दुकानदार केबल में फंस कर घायल हो चुके...