बिजली विभाग के जेई को दबोच ले गई एंटी करप्शन टीम, खाली प्लाट पर कनेक्शन देने के लिए मांगी थी 22 लाख की रिश्वत
वाराणसी, जून 12 -- Varanasi News: वाराणसी में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार को नगरीय विद्युत वितरण खंड-पंचम के पांडेयपुर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता जेई सुखदेव स्वरूप रस्तोगी को 22 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। जेई ने अस्थायी कनेक्शन जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। अवर अभियंता को दबोचने के लिए एंटी करप्शन की टीम मजदूर और मिस्त्री के वेश में पहुंची थी। मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वह राजघाट डिविजन से संबद्ध रहेगा। जेई सुखदेव रस्तोगी मूल रूप से लखनऊ में कनक सिटी का रहने वाला है। वर्तमान में शिवपुर सरसौली की गौतम विहार कालोनी में रहता है। उसके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन के निरीक्षक उमाशंकर यादव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.