बिजली विभाग के खिलाफ बैलगाड़ी से प्रदर्शन
उन्नाव, मई 26 -- बांगरमऊ। बिजली विभाग के खिलाफ सपाई सड़क पर उतरे। बैलगाड़ियों से तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग रोस्टिंग के नाम पर जनता को अंधेरे में धकेल रहा है। जवाबदेही से भी भाग रहा है। नगर में लगातार चार से पांच घंटे बिजली गुल रहना अब सामान्य बात हो गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की हालत और भी भयावह है। मऊ सहित तमाम गांव ऐसे हैं, जहां महीनों से विद्युत आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट सकी है। बिजली आधारित छोटे उद्योग और संयंत्र लगभग ठप पड़े हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पीडीए परिवार सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने उप-केंद्र घेरा, कर्मचारियों से हुई नोकझोंक इस दौरान मोहम्मद इमरान सिद्दीकी, बांगरमऊ विधानसभा अध्यक्ष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.