कन्नौज, अप्रैल 21 -- भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने बताया कि क्षेत्र के बहवलपुर बिजलीघर में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने बताया कि जेई द्वारा या तो विभागीय सीयूजी नंबर बंद रखा जाता है या उठाया नहीं जाता है। लाइनमैन द्वारा घरेलू तार बांधने पर सुविधा शुल्क वसूला जाता है, जिससे ग्रामीण खासे परेशान हैं। अधिशासी अभियंता को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बहवलपुर फीडर पर किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर भड़की विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.