भदोही, मई 17 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। अघोषित बिजली कटौती व विभाग की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात नरपतपुर पावर हाउस पर विरोध-प्रदर्शन किया। लाइनमैन और विभागीय अधिकारियों पर मनमानी का आरोप मढ़ा। परसीपुर फीडर के लाइनमैन एवं विभागीय अधिकारियों के प्रति कड़ी नारजगी जाहिर की। तीन दिन पूर्व आंधी-तूफान से दर्जनों गांव में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। फाल्ट के नाम पर मनमानी बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आक्रोशित ग्रामीण रात्रि में नरपतपुर पावर हाउस पर पहुंचे और हंगामा करते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित उपभोक्ता विभागीय अधिकारी के बुलाने की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- विभाग को फाल्ट ढूढने में लग गए तीन दिन, आपूर्ति व्यवस्था हुई सुचारू गमहर सब स्टेशन पर जा रही लाइन को भी क्रेकडाउन करा दिया। ब...