मऊ, दिसम्बर 17 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन में बुधवार को बिजली विभाग के बिजली बिल राहत योजना के पहले चरण अंतर्गत चक विलायत मोड़ एवं टेसूपार गांव में कैंप लगाया गया। एसडीओ दोहरीघाट अम्बिका प्रसाद ने कैम्प में लोगों की समस्याओं का निवरण किया। कैम्प के तहत 102 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान बकाया बिल और पंजीकरण शुल्क के रूप में विभाग को 5.60 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई। एसडीओ अम्बिका प्रसाद ने बताया कि बिजली बिल के बड़े बकायादारों के लिए यह योजना काफी लाभकारी है। इसमें न केवल बिजली बिल के बकाया राशि के अधिभार पर 100 प्रतिशत की छूट है बल्कि बकाया मूलधन में भी छूट का प्रावधान है। पंजीकरण शुल्क 2000 रूपये है। उन्होंने बताया कि इसे तीन चरणों में लागू किया गया है। कैंप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, सत्यम राय, अश्विनी सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.