जमुई, जून 7 -- चकाई, निज संवाददाता बिजली विभाग की घोर लापरवाही से चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बटपार चौक के आगे हर पल बड़ा हादसा हो सकता है। बटपार चौक होते हुए पकरी, परांची, बाजार सहित एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाली व्यस्त ग्रामीण सड़क के समीप 11000 वोल्ट का बिजली पोल व तार पिछले कई महीनों से खतरनाक तरीके से झुका हुआ है। हर दिन यह और झुकता जा रहा है। ग्रामीण पंकज बिहारी, पवन कुमार, मनोज राय, मुकेश कुमार, विक्त्रम कुमार, अनुज कुमार, गोपाल राय का कहना है कि आंधी-बारिश के मौसम में यह पोल व तार कभी भी गिर सकता है। 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ने से बड़ी जनहानि की आशंका है। हैरानी की बात यह है कि यह झुका हुआ पोल व तार ग्रामीण सड़क से बिल्कुल सटा हुआ है। रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे, वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। हर समय दुर्घटना का भय सताता रहता है। ...