मऊ, अप्रैल 16 -- मऊ, संवाददाता। ऊर्जा मंत्री के एके शर्मा के गृह जनपद मऊ में बुधवार की देर शाम बिजली विभाग के एडीओ का स्थानान्तरण के नाम पर धन मांगने का कथित आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। ऊर्जा मंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी एसडीओ को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। साथ ही साथ पूरे प्रकरण की विभागीय जांच का आदेश भी दिया। ऊर्जा मंत्री के सख्त रुख से विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के गृह जनपद मऊ में बुधवार की देर शाम बिजली विभाग में तैनात एसडीओ अमित कुमार का किसी कर्मचारी के स्थानान्तरण के नाम पर धन मांगने का कथित अडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल आडियो को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गंभीरता से लिया। ऊ...