बिजली विभाग के उदासीनता से किसान परेशान
कटिहार, मई 11 -- मनसाही, एक संवाददाता फुलहरा पंचायत के मैरा बहियार में लगी हजारों एकड़ फसल बिजली विभाग की उदासीन के कारण सुख रहीं है बताते चलें कि लगभग एक सप्ताह पूर्व आए तूफान से मैरा बहियार में किसानों को आपूर्ति होने वाली बिजली बाधित हो गई। इस आंधी में एक विशाल लिपटस का पेड़ बिजली के तार पर सड़क के बीचों बीच गिर गया जिससे बहियार खेती के साथ साथ लगभग एक दर्जन आदिवासी परिवारों के घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। स्थानीय लोग इस संबंध में कई बार संबंधित बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी को सूचित कर चुके हैं मगर अबतक न पेड़ हटाया गया न ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई है। स्थानीय लोगो का कहना है कि इस बिजली लाइन से बिजली के मोटर के द्वारा हजारों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है। लोगों ने बताया के क्षेत्र में हजारों एकड़ भूमि में मखाना और गरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.