प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- निजीकरण के विरोध और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई समाप्त करने के लिए संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इंजीनियर बीरेंद्र सिंह, रामेंद्र पांडेय, संदीप प्रजापति, जवाहरलाल विश्वकर्मा, बीके पांडेय, विनय चौरसिया, शिव ब्रत यादव आदि ने मुख्य अभियंता राजेश कुमार के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बताया कि सात दिसंबर को लखनऊ में आयोजित बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में एक वर्ष से अधिक समय से चल रहे संघर्ष की समीक्षा कर आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.