नवादा, अप्रैल 22 -- मंगलवार को नगर परिषद हिसुआ के वार्ड नंबर 27 उड़सा गांव में रेड करने गए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को भारी पड़ता देख बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मियों को भागना पड़ा। इस संबंध में बताया गया कि अवैध तरीके से बिजली जलाने की सूचना पर एसडीओ के नेतृत्व में बिजली कर्मी जैसे ही उड़सा पहुंचे तो पूरे गांव के ग्रामीण वहां पहुंचे और विरोध जताने लगे। लोगों के बढ़ते आक्रोश और अधिक संख्या को देखकर सभी वहाँ भाग निकले। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि उड़सा के एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से ई रिक्शा चार्ज करने की जानकारी पर कार्यवाई की गई। कार्यवाई के दौरान आरोप सत्य पाया गया, लेकिन किसके घर छापेमारी की गई और कितने का जुर्माना किया गया। यह स्पष्ट नहीं बता सके। उन्होंने इतना बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.