बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने उपभोक्ताओं को रुलाया
कौशाम्बी, जून 19 -- बिजली चोरी रोकने के लिए हर जिले में बिजली थाना खोला गया है। बिजली विभाग के अधिकारी जब छापा मारते हैं तो बिजली थाना की ही टीम के साथ जाते हैं। इस टीम को विजिलेंस टीम भी करते हैं। अब यही टीम उपभोक्ताओं के लिए दर्द का कारण बन गई है। टीम मनमाने तरीके से काम कर रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इनके रवैये से अब बिजली विभाग के अधिकारी भी हलाकान हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीम लगातार छापा मारकर कार्रवाई कर रही है। हर दिन कहीं न कहीं छापा मारा जा रहा है। इससे पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। उपभोक्ता बिजली चोरी को रोकने के लिए हो रही कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन अब टीम मनमानी पर उतारू हो गई हैं। नियमित बिल जमा करने वाले भी विजिलेंस टीम का शिकार बनने लगे हैं। लगातार लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं। डीएम से कई लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.