बिजली विभाग की लापरवाही से दिनभर जल रहीं थी लाइटें
मैनपुरी, मई 30 -- शहर में अब किसी भी पोल पर दिन में लाइट जलती नहीं मिलेगी। नगरपालिका ने अभियान शुरू कर दिया है। पालिका के बिजली विभाग पूरे शहर में भ्रमण कर पोलों पर स्विच लगाकर दिन में जलने वाली लाइटों पर विराम लगा रहे हैं। शनिवार को लाइट इंस्पेक्टर राजनारायण सिंह चौहान ने बताया कि सुपरवाइजर अमित कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगरिया रोड, दीवानी रोड, कचहरी रोड, करहल रोड, आगरा रोड, मोहल्ला छपट्टी, खरपरी, मधाऊ, धारऊ में 350 से ज्यादा पोलों पर स्विच लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि पहले यह व्यवस्था बिजली विभाग के अधीन थी। अब विभाग ने स्ट्रीट लाइट का तार हटा दिया है। यह भी पढ़ें- रात में ही जलेंगी लाइटें, पोल पर स्विच लगाने का कार्य शुरू जिसमें नगरपालिका की एलईडी लाइटों के कनेक्शन थे। बिजली विभाग ही लाइट खोलने व बंद करने का कार्य करता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.