बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। गौर थाना अंतर्गत सरनागी गांव में पहली अप्रैल को आग से जली गेहूं की फसल में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विद्युत सुरक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण के बाद तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना स्थल के पास से गुजर रही 11 केवी लाइन का अनुरक्षण नहीं होने के कारण वह लाइन का चालक व इंसुलेटर विद्युत व यांत्रिक रुप से दक्ष अवस्था में नहीं होने के कारण शार्ट सर्किट के बाद तार टूटकर जमीन पर गिर गया और उसके नीचे मौजूद फसल में आग लग गई थी। घटना की जांच विद्युत सुरक्षा अधिकारी नेहा सिंह ने किया। ग्रामीण तारा देवी, लक्ष्मी, रामजग और गौरीशंकर की ओर से विद्युत अधिनियम के तहत की गई शिकायत में कहा गया था कि गौर फीडर की लाइन उनके खेत के पास स्थित पीसीसी पोल से होती हुई आगे की ओर जाती है। पहली अप्रैल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.