कोडरमा, मार्च 24 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत नीमाटांड़ के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बिजली के झूलते और प्रवाहित तारों की चपेट में आने से एक किसान की दुधारू भैंस और उसके कड़रू (बछड़े) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित किसान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पचौड़ी गांव निवासी राजकुमार यादव (45 वर्ष) की भैंस रोज की तरह चरने के लिए निकली थी। इसी दौरान नीमाटांड के पास जमीन के काफी करीब लटक रहे नंगे बिजली तारों की चपेट में आने से भैंस और कड़रू को जोरदार करंट लगा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित किसान राजकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 85 हजार रुपये में यह दुधारू भैंस खरीदी थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि एक साधारण किसान के लिए यह नुकसान उसकी आर्थिक रीढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.