गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम/फर्रुखनगर। फर्रुखनगर क्षेत्र के गांव तिरपड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लटकते तार से करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद लटकते तार को नहीं हटाया गया। परिजन की शिकायत पर फर्रुखनगर थाने की पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तिरपड़ी गांव निवासी राहुल ने फर्रुखनगर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा सुरेंद्र कुमार खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने गांव झुंड सराय के निवासी ओमकार से करीब साढ़े छह एकड़ जमीन बटाई पर लेकर खेती कर रखी थी। 6 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे चाचा सुरेंद्र कुमार के साथ वह भी खेत में गेंहू की फसल की सिंचाई करने गए थे। खेत में स्प्रिंकलर सिस्टम लगा हुआ था। इसकी पाइप एल्युमिनियम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.