संतकबीरनगर, मार्च 16 -- राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के भगौसा चौराहे पर बिजली का एक तार काफी नीचे लटक रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इस समस्या को लेकर नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। बिजली विभाग से तत्काल सुधार की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि भगौसा चौराहे की बिजली सप्लाई सेमरियावां क्षेत्र के करमा खान फीडर से संचालित होती है। भगौसा चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर से मोबाइल टावर की ओर गया एक नंगा बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा है। ट्रांसफार्मर से टावर की दूरी लगभग 200 मीटर है। यह तार चौराहे से गुजरने वाले लोगों और वाहनों के लिए बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में संबंधित बिजली विभाग को कई बार सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई कार्...