प्रयागराज, मई 5 -- निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को विद्युत नगरीय वितरण मंडल-द्वितीय की ओर से मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने मोबाइल मेंटेनेंस वैन सेवा शुरू की। आधुनिक उपकरणों से लैस इस वैन में सीढ़ी, फ्यूज वायर और सुरक्षा सामग्री उपलब्ध है। अब बिजली आपूर्ति बाधित होने पर वैन तत्काल मौके पर पहुंच फाल्ट दूर करेगी। अधिकारियों के अनुसार इससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। इस दौरान में अधीक्षण आशीष सिंहा, अधिशासी अभियंता संदीप मौर्य, अधिशासी अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...