बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ होगा आंदोलन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- गरीब मजदूर किसान पार्टी ने बिजली विभाग पर उपभोक्ताओं का विद्युत लोड बिना सूचना और सहमति के बढ़ाकर अतिरिक्त बिल भेजने का आरोप लगाया है। पार्टी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए शासन प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने कहा है कि पिछले दो तीन महीनों से बिजली विभाग द्वारा घरेलू कृषि एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं का लोड बिना किसी नोटिस और सहमति के बढ़ाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बिना सर्वे बढ़ाया बिजली कनेक्शनों का लोड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.