बिजली विभाग की मनमानी के आगे सरकार के दावे फेल
अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- अम्बेडकरनगर। बिजली आपूर्ति में की जा रही मनमानी से जहां उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं सरकार के दावे फेल साबित हो रहे हैं। शासन का फरमान है कि शहरी क्षेत्रों में 22 व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे आपूर्ति की जाए लेकिन यहां विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं ने असंतोष व्याप्त है। नगरीय क्षेत्र में ही सुबह दस बजे विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है जो सायं छह बजे चालू होती है। ग्रामीण क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बदहाल है। दिनभर बिजली गुम रहती है। सायं विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर भी ट्रिपिंग होते रहती है। अधिशाषी अभियंता प्रेमचन्द्र ने कहा कि दिन में हवा चलने से विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.