लखीसराय, जून 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर के समीप मुख्य सड़क किनारे स्थित एक बिजली ट्रांसफार्मर में रविवार को अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर में लगी आग पर आधे घंटे में पाया गया काबूआग लगने की घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और उच्च तापमान के बीच ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर में आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना प्राप्त होते ही विभाग ने तत्काल संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ...