उरई, अप्रैल 20 -- कुठौंद। संवाददाता स्मार्ट मीटर पर ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन और हंगामा के बाद रविवार को बिजली विभाग की टीम कुठौंद क्षेत्र में पहुंची। यहां स्मार्ट मीटर की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण किया और उखाड़े गए स्मार्ट मीटर को दोबारा लगाया।कुठौंद क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। कई बार इस मुद्दे पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट चुका है। बीते दिनों उपखंड कार्यालय कुठौंद पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया था। ग्रामीणों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर की शिकायतें बढ़ीं, समाधान गायब इसको ल...