चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार के निर्देश पर अवर अभियंता प्रमोद यादव के नेतृत्व में बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली कनेक्शन और संबंधी दस्तावेज ठीक किया गया। वहीं स्मार्ट मीटर वाले बकायादार उपभोक्ताओं पर विशेष ध्यान दिया गया। जिन उपभोक्ताओं के मीटर में बैलेंस नहीं था या जिनका बिल लंबित था। उनका मौके पर ही रिचार्ज कराया गया। विभाग की इस सख्ती से बकायेदारों में हड़कम्प मचा रहा। अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने तत्काल भुगतान कर अपनी बिजली सेवाएं बहाल कराईं। जांच के दौरान कुछ उपभोक्ता अवैध कनेक्शन और बाईपास के जरिए बिजली का उपयोग करते पाए गए। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंता प्रमोद ...